नशे में देवर ने भाभी से की रेप की कोशिश

लुधियाना| शराब के नशे में एक 37 वर्षीय महिला के साथ उसी के ही देवर ने रेप करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसका सामना करते हुए खुद को बचा लिया। मामले में थाना डिवीजन-6 की पुलिस ने आरोपी देवर पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनका देवर काफी समय से उन पर गलत नज़र रखता था। घटना की रात वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी वहां शराब के नशे में आया। आते ही आरोपी ने पहले उनके साथ अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। फिर महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए रेप करने की कोशिश की। फिर जब मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हुए फरार हो गया। अन्य परिजनों को बताया तो पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी बिक्रमजीत सिंह पर केस दर्ज कर काबू कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *