लुधियाना| रुचि बावा को पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पद नहीं, बल्कि बच्चों की भलाई की बड़ी जिम्मेदारी है। वह शोषण, उपेक्षा, शिक्षा की कमी, भावनात्मक स्वास्थ्य, बाल अधिकारों की रक्षा और डिजिटल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर काम करना चाहती हैं। बावा ने कहा कि वह ईमानदारी, सहानुभूति और निष्ठा के साथ यह भूमिका निभाएंगी। वह समुदायों, स्कूलों और प्रशासन के सहयोग से ऐसा सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाना चाहती हैं, जिसमें हर बच्चा सशक्त महसूस करे। उन्होंने अपने मार्गदर्शकों और सहयोगियों का आभार भी जताया।


