तरनतारन में गुटका साहिब की बेअदबी:कूड़े के ढेर से मिले अंग, गुरुद्वारा साहिब कमेटी बोली-जानकारी देने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम

तरनतारन के गांव झब्बाल खुर्द में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। बुधवार को गांव के छप्पड़ के पास कूड़े के ढेर से नितनेम गुटका साहिब के फटे अंग मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी इन्वेस्टिगेशन अजयराज सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाबा बुड्ढा साहिब और गांव के गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में गुटका साहिब के अंगों को सम्मानपूर्वक थाने ले जाया गया। जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम घटना से सिख समुदाय में रोष व्याप्त है। गुरुद्वारा साहिब कमेटी ने इस घटना के दोषी की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस एसपी अजयराज सिंह ने बताया कि आसपास के इलाके की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के लोगों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *