प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें भिलाई भानुप्रतापपुर अंबिकापुर और भिलाई के अलावा उरकुरा रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। लगभग 6 करोड़ 93 लाख रूपए खर्च कर उरकुरा रेलवे स्टेशन का रि-डेवलपमेंट किया गया है। नए स्टेशन में A1 कैटेगरी वाली सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। आगे बढ़ने से पहले पुराने और नए उरकुरा रेलवे स्टेशन में फर्क देखिए नए स्टेशन में ये सुविधाएं मिलेंगी ये तो हो गई उरकुरा की बात, अब बाकी बचे चार रेलवे स्टेशन की भी नई तस्वीर देखिए एक हजार से अधिक स्टेशन का किया जा रहा पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के कुल 1,309 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी। इनमें छत्त्तीसगढ़ के 32 स्टेशन रेलवे स्टेशन हैं। जिन्हें लगभग 1680 करोड़ खर्च कर रिडेवलेप किया जा रहा है।


