टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट आज लॉन्च होगी:फ्लश डोर हैंडल वाली भारत की पहली हैचबैक, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और TPMS फीचर मिलेंगे

टाटा मोटर्स आज (22 मई) अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज का फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में अपडेटेड मॉडल को रिवील किया था। ये भारत में पहली हैचबैक कार होगी, जिसमें फ्लश डोर हैंडल्स मिलेंगे। यह अल्ट्रोज का पहला फेसलिफ्ट अपडेट मॉडल है। टाटा ने कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन कई बदलाव किए हैं और कुछ नए फीचर भी जोड़े हैं। इसे 5 वैरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड S और अकंप्लिश्ड+ S शामिल है। कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360-डिग्री कैमरा और वॉइस-असिस्टेड सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर भी मिलेंगे। टाटा अल्ट्रोज की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 6.65 लाख रुपए से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *