प्रत्येक जिले में प्रतिवर्ष विवाह सम्मेलन करवाए जाएं, समाज का उत्थान हो सके

भास्कर न्यूज | बूंदी राजस्थान ब्राह्मण महासभा का राज्यस्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन व विप्र सम्मान समारोह सनाढ्य भवन कोटा में हुआ। बूंदी जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाधीच की अगुवाई में सभी ब्लॉकों से हिंडौली, केपाटन, नैनवां व तालेड़ा से ब्राह्मणबंधु अधिकाधिक तादाद में इस कार्यक्रम में पहुंचे। दोपहर में विप्र सम्मान समारोह भी हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच ने ब्राह्मण समाज की मांगों को मंच के माध्यम से प्रदेश अतिथियों के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में प्रतिवर्ष विवाह सम्मेलन करवाई जाए। जिससे समाज का उत्थान हो सके। प्रत्येक जिले में परशुराम भवन बनाया जाए। तलवास में मृतक बच्चों की निष्पक्ष जांच करवा कर सरकारी मदद दिलवाने सरीखी मांगों को उठाया गया। कोटा विप्र कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रम्मू पंडित व कोटा जिलाध्यक्ष रघुवीर शर्मा द्वारा बूंदी जिले की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मान से नवाजा गया। इस परिचय सम्मेलन में 400 युवक-युवतियों ने अपने मन की बात रखी। इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित इन प्रतिभाओं में जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाघीच, महामंत्री राजेंद्र भारद्वाज, ब्राह्मण नेता संजय शर्मा, हनुमानसहाय शर्मा, प्रवक्ता नूतन तिवारी, धनंजय शर्मा, अवधेश शर्मा, संतोष कटारा ओमप्रकाश शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, सुनीत शर्मा पीयूष शर्मा, विकास सनाढय, नरेंद्र तिवारी, एडवोकेट संजय शर्मा, संतोष कटारा, गुरु दत्त शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष किरण शर्मा, महामंत्री प्रेमलता दाघीच, अरुणा चतुर्वेदी, सुलक्षणा शर्मा, इंदू माया शर्मा, आशा शर्मा अनीता व्यास को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान से नवाजा गया। बूंदी. राजस्थान ब्राह्मण महासभा के समारोह में सम्मानित होती प्रतिभा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *