कोटा के थेकड़ा इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट:युवक ने रोड क्रॉस करते देखा; वन विभाग की टीम पहुंची, पगमार्क मिले

कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में थेकड़ा इलाके में एक लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया है। थेकड़ा रोड से गुजरने वाले एक युवक ने लेपर्ड को रोड क्रॉस करते हुए देखा। लेपर्ड की सूचना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को लेपर्ड के पगमार्क मिले हैं। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग एक दूसरे को इस इलाके से निकलने के लिए मना कर रहे हैं। लाडपुरा रेंजर इंद्रेश ने बताया- थेकड़ा इलाके से लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना मिली थी। विभाग की 20 सदस्य टीम मौके पर गई। वहां लेपर्ड नजर नहीं आया। उसके पगमार्क देखे गए हैं। अभी लोगों से कहा है कि रात में अकेले न निकलें। प्रत्यक्षदर्शी सागर लोधा ने बताया- सोमवार शाम साढ़े 6 बजे के करीब मैं थेकड़ा की रोड से बोरखेड़ा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक लेपर्ड रोड क्रॉस करता हुआ निकला। जिसकी सूचना पुलिस व वन विभाग की दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *