36 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार:280KM पीछा कर हरियाणा से पकड़ा, दिल्ली की गैंग से मिलकर की थी वारदात

कोटा शहर की गुमानपुरा थाना पुलिस में 36 लाख रुपए की लूट करने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजीव चोपड़ा उर्फ शेरा (44) फिलगंज बाजार के पास लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। इसके खिलाफ डबल मर्डर, लूट, डकैती के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की टीम ने आरोपी को लुधियाना से करीब 280 किमी पीछा कर हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस की वर्दी पहनकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की थी। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया- वारदात के बाद पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। टीम ने राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग जिलों में करीब 3 हजार सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्ध आरोपी की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी। इसके बाद आरोपी शेरा का पंजाब के लुधियाना से 280 किलोमीटर तक पीछा कर हरियाणा के पानीपत में गिरफ्तार किया। आरोपी शेरा ने ऐशो आराम और महंगे शौक पूरे करने के लिए दिल्ली की नीरज बवाना की गैंग से मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को फिलहाल बापर्दा रखा है। ये था मामला
25 नवंबर को आरोपी अपने साथियों के साथ गुमानपुरा इलाके के टीचर्स कॉलोनी में एक मकान में पहुंचा। वहां फायनेंस कंपनी के कर्मचारी विशाल (21) ड्रग्स कारोबारी बताकर रूम की तलाशी। फिर रूम में रखा 36 लाख से भरा बैग उठा लिया। विशाल को भी अपने साथ कार में ले गए। कोटा रावतभाटा रोड पर फोरलेन से पहले पेट्रोल पंप पर विशाल को उतार दिया। इसके बाद विशाल ने गुमानपुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *