लाइट कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार:3 कार्मिक में लाठी-डंडो से किया था हमला, सहयोगियों की तलाश जारी

बिजली का बकाया 38 हजार का बिल जमा नहीं कराया तो 3 बिजली कर्मचारी घरेलू कनेक्शन काटने पहुंचे। कनेक्शन काटने के बाद गुस्साए परिवार के लोगों ने बिजलीकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामला बाड़मेर शहर के रीको इलाके के रामनगर का है। रिको थाना पुलिस ने हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूनियों का तला निवासी बगताराम पुत्र पीराराम ने शुक्रवार को रीको थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि रामनगर इलाके में सुआदेवी पत्नी चूनाराम के नाम पर 38 हजार रुपए का बिल बकाया था। शुक्रवार दोपहर बिजली विभाग से एक टीम बाइक पर मौके पर पहुंची और कनेक्शन काट दिया। इसके बाद 8 से 10 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में डिस्कॉम सेकेंड के तकनीकी सहायक बगताराम, हेल्पर राकेश मीणा और अशोक कुमार घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। रीको थानाधिकारी मनोज सामरिया ने बताया- पुलिस ने मौका स्थल का जायजा लिया। वहीं जांच करने के साथ हमला करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना स्तर पर टीम बनाई गई। तकनीकी और सूचना के आधार पर गिरधारीराम पुत्र चेनाराम निवासी रामनगर और श्रवण कुमार पुत्र गंगाराम निवासी काश्मीर शिव को डिटेन कर पूछताछ की गई। जुर्म कबूल करने पर दोनों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों से हमले में शामिल अन्य सहयोगियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई लूणदान, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल पीराराम, निंबाराम, हरजीराम, महेंद्र कुमार ओर कमल कुमार शामिल रहे। गिरधारीराम के खिलाफ चार मामले है दर्ज आरोपी गिरधारीराम के खिलाफ बाड़मेर जिले में 3 और एक मामला जोधपुर थाने में दर्ज है। तीन मामले एनडीपीएस के दर्ज है। वहीं एक मामला हत्या का प्रयास सहित अलग-अलग धाराओं में दर्ज है। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *