सवाई माधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव देखा गया। यहां कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को यहां पूरे दिन तेज हवाएं चलती रही। इस दौरान यहां आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां मंगलवार सुबह यहां कोहरा देखा गया था। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से यहां बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने वाली है। ऐसे में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं से सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। रविवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाथा। वहीं सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में दिसंबर पहले दो सप्ताह पारा सिंगल डिजिट में ही बना हुआ था, जो दो तीन दिन में डबल डिजिट में पहुंच गया। आगामी एक दो दिन में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन एक विक्षोभ बनने की संभावना है। जिससे बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यहां 26 दिसंबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। यहां मावठ पड़ने के फिर से तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।


