भास्कर न्यूज | जालंधर थापरा मोहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में श्री बालाजी एवं खाटू श्याम जी की चौकी और आम उत्सव आयोजित किया। इस मौके पर भक्तों द्वारा श्री बालाजी, खाटू श्याम, बजरंग बली व अन्य देवी-देवताओं का रंग-बिरंगे फूलों से हार शृंगार किया गया। इसके अलावा उन्होंने 500 किलो से अधिक आम का भोग भी लगाया। मंदिर परिसर में भजन पार्टी व भक्तों ने श्री गणेश वंदना, हनुमान चालीसा पाठ, तेरे जैसा राम भक्त हुआ न होगा मतवाला…, आजा श्याम तेरा है इंतजार…, राम का नाम बड़ा राम का काम बड़ा… व अन्य भजनों की वो धारा बहाई कि भक्त झूमने पर विवश हुए। कार्यक्रम में सेवादार गौरव थापर ने कहा कि ‘संतों की शरण से जगत भी सुधरता है और अगत भी। तन और मन की पवित्रता से जगत सुखी बनेगा। उन्होंने कहा िक जिसका जगत सुखी हो जाता है, उसका अगत स्वत: ही बन जाता है। इंसान के लिए पहला सुख निरोगी काया है। इस मौके पर रोहित कालिया, स्वीटाराम, संजीव जैन, राजेश मदान, वरूण ढल्ल, गगन गरोवर, मनोज खुराना, दीपक मोदी, विक्की जगोता, मोहित सोनी, पवन मल्होत्रा समेत अन्य मौजूद रहे। श्री बालाजी और खाटू श्याम जी की चौकी में झूमते श्रद्धालु। भक्तों ने प्रभु को अर्पित किया आम का भोग।


