चाईबासा में जमीन विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के जुगीदारु गांव में 12 वर्षीय बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के माता-पिता ने पड़ोसी चंद्रमोहन बानसिंग पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता सिकुड़ बानसिंह के अनुसार, आरोपी ने आम तोड़ने का बहाना बनाया। उनके बाजार जाने के दौरान घर पर अकेले बच्चों को पाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की एकमात्र गवाह मृतक की बहन है, जो इस दर्दनाक घटना की प्रत्यक्षदर्शी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।


