रामगढ़ में बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक जख्मी हो गया। दोनों एक ही बाइक से एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गई और यह हादसा हुआ। घटना छत्तरमांडू की है। मृतक की पहचान भदानीनगर महुआ टोला निवासी विशाल नायक के रूप में की गई। जबकि विक्रांत कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों चितरपुर शादी समारोह से लौट रहे थे। घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन सुबह 4 बजे रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे। विशाल नायक लाइट साउंड का काम किया करता था ।


