मोहाली के होटलों-ढाबों में मिली चंडीगढ़ की शराब:होम डिलीवरी करते पकड़ा गया ढाबा संचालक, 200 से अधिक बोतलें जब्त

पंजाब सरकार की पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार और गुरुवार रात मोहाली में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान होटल और ढाबों पर फोकस रहा, जहां चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब जब्त की गई। पुलिस ने कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। एक ढाबा संचालक रात 12 बजे के बाद शराब की होम डिलीवरी करता मिला। बता दें कि अमृतसर के मजीठा में शराब से हुई मौतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान आबकारी आयुक्त दीवान चंद शर्मा और आबकारी आयुक्त खुद फील्ड में उतरे। साथ ही रात के समय यह चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि दो सौ से ज्यादा शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि जहां छापेमारी की गई, वहां बाहर रखे जनरेटर में शराब रखी गई थी और रात 12 बजे के बाद सप्लाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 550 शराब की पेटी बरामद
इससे पहले पंजाब पुलिस ने लालडू एरिया के हडेंसरा में नाके पर शराब से भरा ट्रक काबू किया था। उससे से 550 शराब की बोतलें बरामद हुई। यह शराब चंडीगढ़ की बनी हुई थी, जो कि सप्लाई होने के लिए हरियाणा और अन्य राज्यों में जा रही थी। इस दौरान ट्रक चालक और कंडक्टर को काबू किया गया था। दोनों ही राजस्थान के रहने वाले थे। इससे पहले, पटियाला पुलिस ने शंभू के पास से 600 लीटर मेथनॉल पकड़ी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *