कोरबा में खड़े ट्रेलर से भिड़ा राखड़ से भरा ट्रक:डीजल-ऑयल टैंक फटा, सड़क पर बिखरा तेल; बाइक सवार फिसलकर गिरे, ड्राइवर केबिन में फंसा

कोरबा के कटघोरा-छुरी मुख्य मार्ग पर सुबह 5 बजे एक हादसा हो गया। राखड़ से भरा ट्रेलर छुरी से कोरबा की ओर जा रहा था। रास्ते में छुरी के पास एक ब्रेक डाउन ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। राखड़ से भरे ट्रेलर ने खड़े वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक अनीश पटेल केबिन में फंस गया। दुर्घटना के बाद वाहन का डीजल और ऑयल टैंक फट गया। सड़क पर फैले तेल की वजह से कई बाइक सवार फिसल कर गिरे और घायल हुए। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने गैस कटर की मदद से तीन घंटे के ऑपरेशन में चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक के पैर में चोट आई है। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कटघोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *