लुधियाना में नशा तस्करों पर पुलिस की रेड:1 हफ्ते की सर्विलेंस के बाद 10 जगह रेड,8 सप्लायर काबू,5 जगह FIR

पंजाब के लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार रेड कर रही है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के चार्ज लेने के बाद अब तक की ये चौथी रेड थी। पुलिस ने कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। फिलहाल शहर के अभी कई इलाके ऐसे है जहां नशा तस्करी हो रही है। इन इलाकों में रहने वाले नशा तस्करों की सूची बना ली है। इन नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। 10 जगह पुलिस टीमों ने की रेड जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि ADCP अमनदीप बराड़ और ACP डिटेक्टिव राजेश शर्मा की अगुआई में टीमों ने काम करते हुए 10 जगह रेड की। पुलिस की रडार पर 10 नशा तस्कर थे। फिलहाल अभी 8 नशा तस्करों को काबू कर लिया है। अलग-अलग थानों में 5 पर्चे नशा तस्करों पर दर्ज कर लिए है। किस आरोपी से कितना नशा बरामद हुआ है इस बारे जल्द जानकारी दी जाएगी। इन नशा तस्करों पर 40 से अधिक मामले दर्ज है। फिलहाल जो तस्कर पकड़ने है उनकी चैन तोड़ने के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उनके पिछले आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे है। नशा तस्कर कितने समय से नशा सप्लाई कर रहे है इस बारे भी जानकारियां जुटाई जा रही है। शहर के कई अन्य मोहल्ले भी पुलिस रडार पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *