बुरहानपुर में बिजली कटौती आज:मेंटेनेंस के चलते एक घंटे बंद रहेगी सप्लाई; यह इलाके होंगे प्रभावित

बुरहानपुर के मोमिनपुरा फीडर में मंगलवार को बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में दोपहर 1 से 2 बजे तक एक घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन ने बताया कि 11 केवी मोमिनपुरा फीडर में मंगलवार को आवश्यक रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इससे दोपहर 1 से 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह क्षेत्र रहेंगे प्रभावित इसके कारण रोशन साइजिंग, गणपति नाका थाना, मोमिनपुरा क्षेत्र, टेड़ी इमली क्षेत्र, स्व. ठाकुर शिवकुमार सिंह निवास क्षेत्र, हनुमान साइजिंग और आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *