जगराओं में नहर में युवक की मौत का नया खुलासा:शराब पीने के बाद नहाने उतरा, दो दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का केस

लुधियाना में जगराओं के गांव गहौर में नहर में डूबकर हुई सौरव की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी रोहित और साहिल सगे भाई हैं। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साहिल फरार है। घटना 19 मई की है। सौरव के साथ दोनों भाई नहर पुल हिस्सेवाल पर पहुंचे। तीनों ने वहां शराब पी। इसके बाद रोहित और साहिल नहाने लगे। सौरव ने भी नहर में छलांग लगा दी और डूब गया। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने सौरव को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नहीं बच सका। परिजनों ने लगाया डुबोकर मारने का आरोप जब सौरव देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे ढूंढते हुए नहर पुल पहुंचे। वहां स्कूटी पर सौरव के कपड़े मिले। 21 मई को सौरव की लाश नहर पुल बस्सिया बेट से बरामद हुई। मृतक की मौसी निर्मला देवी ने रोहित और साहिल पर सौरव को नहर में डुबोकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *