डा. मनमोहन सिंह की तस्वीर अजायब घर में लगाने के फैसले का जताया विरोध

अमृतसर | पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में फांसी की सजा प्राप्त बलवंत सिंह राजोआणा ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को भेजे पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डा. मनमोहन सिंह की तस्वीर श्री हरमंदर साहिब परिसर में स्थित सिख अजायब घर में लगाने के फैसले का विरोध किया है। पटियाला जेल में नजरंबद राजोआणा ने भेजे पत्र में प्रधान धामी से अपने इस फैसले पर पुर्नविचार करने की अपील भी की है। एसजीपीसी को भेजे पत्र में राजोआणा ने कहा है कि डा. सिंह ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान उस राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था जिन्होंने सिखों पर अत्याचार किए थे। दिल्ली दंगे करवाए थे, ब्ल्यू स्टार ऑपरेशन को अंजाम दिया था। कांग्रेस पार्टी ही 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए जिम्मेवार है। ऐसे में उनकी तस्वीर सिख अजायब घर लगाना अनुुचित व अस्वीकार्य है। डा. सिंह उस पार्टी के प्रधानमंत्री रहे जो सिख कत्लेआम की सीधी दोषी है। उनका चित्र सिख अजायब घर में लगाने का कोई औचित्य नहीं है। उधर, एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कोई भी टिप्पणी करने से यह कहकर इंकार कर दिया है कि इस बारे टिप्पणी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ही कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *