सूरजपुर जिले के एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। नमदगिरी गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत अवस्था में लाश देखी। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है। ग्रामीणों ने रेत माफिया पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को हत्या की आशंका सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन से रेत माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध रेत खनन से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। अब लोगों की जान भी खतरे में है। ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


