गुमला में एक्सयूवी और ट्रैक्टर में लगाई आग:एक घर भी आंशिक रूप से जला, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू

झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे अज्ञात अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बनारी गांव में एक ट्रैक्टर को जलाया गया। वहीं, लापु गांव में लक्ष्मी नारायण साहू के घर के बाहर खड़ी एक्सयूवी को आग लगा दी गई। इस दौरान आग ने उनके घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी तब मिली, जब रात में टायर फटने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। बिशुनपुर पुलिस और एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना के कारणों और अपराधियों की पहचान की जांच कर रही है। क्षेत्र में भाकपा माओवादियों का प्रभाव रहा है। इसलिए स्थानीय लोग नक्सलियों या अन्य अपराधियों द्वारा आगजनी की आशंका जता रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *