अबोहर में लड़की को सांप ने डसा:मंदिर से लौट रही थी घर, पैर के नीचे आया, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव चूहडीवाला धन्ना में मंगलवार सुबह मंदिर से लौट रही लड़की को जहरीले सांप ने डस लिया। लड़की मंदिर में जल चढ़ाने गई थी। घर वापस आते वक्त उसके पैर के नीचे सांप आ गया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता के भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बहन का नाम काजल है। जब मंदिर से वापस आ रही थी। गली में अचानक उसका पैर एक सांप पर पड़ गया। सांप ने तुरंत उसे डंस लिया। काजल कराहते हुए घर पहुंची। डॉक्टर बोले- लड़की की हालत स्थिर परिवार ने बिना देर किए काजल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल के फार्मासिस्ट अक्षय कुमार ने बताया कि लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। फिर भी उसे निगरानी में रखा गया है। विशेष बात यह रही कि परिवार ने किसी झाड़-फूंक के चक्कर न पड़कर सीधे मेडिकल उपचार का विकल्प चुना। यह निर्णय काजल के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *