PM आवास योजना में लापरवाही, सचिव ससपेंड:कोरिया जिला पंचायत CEO ने की कार्रवाई; आवास प्लस सर्वे में पंजीयन के निर्देश

कोरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायत टेमरी के सचिव केवला प्रसाद को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सीईओ ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को आवास प्लस सर्वे में शामिल हितग्राहियों का पंजीयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में हितग्राही पात्रता की जांच करते हुए यह कार्य समय सीमा में पूरा किया जाए। रोजगार की भी समीक्षा की गई बैठक में आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को मिलने वाले 90 दिवस के रोजगार की भी समीक्षा की गई। डॉ चतुर्वेदी ने निर्देश दिए कि आवास निर्माण के तीनों चरणों में हितग्राहियों को मनरेगा से लाभान्वित कराया जाए। टेमरी को मिला अतिरिक्त प्रभार निलंबित सचिव केवला प्रसाद को जनपद पंचायत बैकुंठपुर में संलग्न किया गया है। ग्राम पंचायत टेंगनी के सचिव शिवकुमार को टेमरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में केवला प्रसाद को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। बैठक में उप संचालक पंचायत ऋतु साहू, दोनों जनपद पंचायत के सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *