घर में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश:रांची से बेटे से मिलकर लौटी थी गुमला, पति से नोकझोंक के बाद सुसाइड की आशंका

गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार को बेंदोरा स्थित अखरा के पास नीलिमा लकड़ा (28) की लाश घर में फंदे से लटकी अवस्था में मिली। नीलिमा हाल ही में रांची से अपने बेटे ऋषभ उरांव से मिलकर लौटी थीं, जो वहां पढ़ाई कर रहा है। आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी बात पर पति से नोकझोंक के बाद नीलिमा ने आत्महत्या कर ली। पति के साथ एक ही कमरे में थीं परिजनों के अनुसार, गुरुवार को नीलिमा साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद अपने पति रितेश उरांव के साथ एक ही कमरे में थीं। रात को परिवार के सभी सदस्यों ने साथ खाना खाया और सोने चले गए। पति-पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती थी इधर, नीलिमा ने घर में रखे एक बक्से पर चढ़कर चुनरी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती थी, जिसे इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एसआई दिनेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बेंदोरा मुखिया सुशील दीपक मिंज भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *