अमृतसर | बीबीके डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्राओं ने 10वीं-12वीं पीएसईबी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। 3 छात्राओं ने 95% और उससे अधिक अंक, 11 छात्राओं ने 90% और उससे अधिक अंक तथा 31 छात्राओं ने 85% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। इसी तरह 53 छात्राओं ने 80% और उससे अधिक अंक, 93 छात्राओं ने 70% और उससे अधिक अंक तथा 105 छात्राओं ने पीएसईबी परीक्षाओं में 60% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने छात्राओं और शिक्षकों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।


