अमृतसर| माधव विद्या निकेतन स्कूल अमृतसर ने पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल की। नौतपा शुरू होने से पहले स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए। पक्षियों के लिए घोंसले टांगे गए। पीने के लिए पानी के कसोरे भी रखवाए गए। गर्मी में जैसे इंसानों को तेज धूप से परेशानी होती है, वैसे ही पक्षियों और जानवरों को भी दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने यह कदम उठाया। स्कूल की ओर से सभी बच्चों को कहा गया कि वे अपने घर की छतों पर भी पक्षियों के लिए पानी रखें। इस सेवा कार्य में स्कूल की प्रिंसिपल रीना ठाकुर मौजूद रहीं।


