रामगढ़ में 25 किलो गांजा जब्त:भुवनेश्वर से दिल्ली ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के पास पकड़े गए

रामगढ़ पुलिस ने पतरातू रेलवे स्टेशन के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 25.709 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक रांची से गांजा लेकर पतरातू आएंगे और वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाएंगे। एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पतरातू रेलवे स्टेशन के सभी मार्गों पर निगरानी रखी। पुतरिया नदी पुल के पास दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दिल्ली के एक दुकान तक पहुंचाया जाता है पूछताछ में पकड़े गए आरोपी शत्रुघन कुमार और लालू कुमार ने बताया कि वे भुवनेश्वर से गांजा लाते हैं। इसे ट्रेन और बस से रांची होते हुए पतरातू लाया जाता है। फिर यहां से ट्रेन के जरिए दिल्ली के सकरपुर चार खंभा इलाके में एक दुकान तक पहुंचाया जाता है। शत्रुघन कुमार के पास से 6 पैकेट में 11.801 किलोग्राम और लालू कुमार के पास से 14 पैकेट में 13.908 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास गांजा रखने का कोई वैध कागजात नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों से बरामद गांजा, मोबाइल और बैग को जब्त कर लिया है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *