फाजिल्का में जमीनी विवाद में फायरिंग:कोर्ट के फैसले के बाद कब्जे की कोशिश, 15 लोगों पर FIR

फाजिल्का के गांव राम सिंह भैणी में जमीनी विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। तीन एकड़ दो कनाल जमीन के विवाद में फायरिंग और मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी के अनुसार, गांव हस्तां कला के लक्ष्मण सिंह का जमीनी विवाद चल रहा था, जिस पर फाजिल्का के एसडीएम की अदालत ने लक्ष्मण सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया था। आरोप है कि विपक्षी लोगों ने जमीन पर जबरन काश्त करने की कोशिश की और विरोध करने पर न केवल पीड़ित और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट की, बल्कि फायरिंग भी की। पुलिस ने मलकीत सिंह, राज सिंह, प्रकाश सिंह, रविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, चन्न सिंह, कुलदीप सिंह और बलवंत सिंह समेत आठ नामजद और 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *