अमृतसर मंे टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट को नहीं दी एयरस्पेस इस्तेमाल की इजाजत

नई दिल्ली/मुंबई | तूफान और ओलावृष्टि के बीच बुधवार को फंसी इंडिगो की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट को लेकर नया खुलासा हुआ है। पायलट ने विमान को बचाने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान ने मना कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान अमृतसर के ऊपर उड़ रहा था, तब पायलट को टर्बुलेंस का अहसास हुआ। इसके बाद पायलट ने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पाकिस्तान होते हुए श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचने की अनुमति मांगी। इससे विमान टर्बुलेंस से बच जाता। लेकिन लाहौर एटीसी ने पायलट के आग्रह को ठुकरा दिया। इसके चलते पायलट को विमान वास्तविक रास्ते से ले जाना पड़ा और वह टर्बुलेंस में फंस गया और 227 यात्रियों की जान पर बन आई थी। मालूम हो, पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान दोनों देशों ने एक-दूसरे देशों के लिए अपनी एयरस्पेस बंद कर रखी है। डीजीसीए ने फ्लाइट 6ई 2142 के टर्बुलेंस में फंसने की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *