सोने का दाम 300 रुपए बढ़कर ₹95,516 पर पहुंचा:चांदी ₹1,135 रुपए महंगी हुई; इस साल सोना 26% और चांदी 14% बढ़ी

सोने-चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार, 23 मई को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 299 रुपए बढ़कर 95,516 रुपए पर पहुंच गया है। कल यह 95,516 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत भी आज 1,135 रुपए बढ़कर 97,654 रुपए पर पहुंच गई है। कल चांदी 96,519 रुपए किलो थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *