अज्ञात वाहन ने लकड़बग्घे को मारी टक्कर, मौत:विश्रामपुर-दतीमा रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा; वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग

सूरजपुर में विश्रामपुर और दतीमा के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से लकड़बग्घे की मौत हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरजपुर वन मंडल क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष और वाहनों की चपेट में आने से जानवरों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते समय में कई वन्यजीवों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। भालू के हमले से महिला की मौत कुछ दिन पहले भालू के हमले में एक महिला की मौत की घटना भी सामने आई थी। वन्यजीव प्रेमी और स्थानीय लोग सीनियर अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश है। जंगल में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। विभाग की ओर से इस मामले में अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *