हजारीबाग में खदान में डूबे मजदूरों का नहीं चला पता:घटना के तीसरे दिन एनडीआरएफ को दी गई सूचना, नदी में बहने से डूबे थे खदान में

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर गांव में 21 मई खदान में डूबे मजदूरों का घटना के तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। दरअसल, भारी बारिश के कारण खावा नदी में आए तेज बहाव में तीन मजदूर बह गए थे। वे नदी के पास स्थित एक पुराने खदान की गुफानुमा संरचना में डूब गए। घटना उस समय हुई, जब तीनों मजदूर अपने घर लौट रहे थे। बच्चों ने घटना देखी और गांव में सूचना दी
स्थानीय लोगों के अनुसार, मजदूरों ने नदी पार करने का प्रयास किया। तेज बारिश के कारण बहाव अधिक होने से वे नदी पार नहीं कर पाए और बहते हुए खदान में डूब गए। पास में बकरी चरा रहे बच्चों ने यह घटना देखी और गांव में सूचना दी। ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया के माध्यम से प्रशासन को सूचित किया। केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन बरनवाल मौके पर पहुंचे। एनटीपीसी की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया। दो दिनों की मेहनत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। अवैध खदानों को कंक्रीट से भरकर सील करने की मांग
इधर, सांसद मनीष जायसवाल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिले में स्थित पुराने और अवैध खदानों को कंक्रीट से भरकर सील करने की मांग की है। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *