मोगा में दुकान में चोरी:छत का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, सामान लेकर भागे, सुबह आने पर पता चला

मोगा में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। चोरी की यह घटना चरत सिंह की दुकान में हुई। चोरों ने दुकान की छत पर लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। घटना देर रात जनेर ​गांव की है। ​​​​​​ चोरों ने करीब दो घंटे तक दुकान में रहकर चोरी की। उन्होंने दुकान से एक जनरेटर, दो मोटर, पंखे, वॉशिंग मशीन, टुल्लू पंप, पांच किलोवाट का स्टेबलाइजर और लगभग 300 फुट तांबे की तार चुराई। चोरी का सारा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।दुकान मालिक चरत सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। उन्होंने प्रशासन से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना कोट ईसे खां के एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *