मोटोरोला रेजर 60 फ्लिप स्मार्टफोन 28 मई को लॉन्च होगा:वीडियो जेस्चर फीचर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, हाथ के इशारे से कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे

टेक कंपनी मोटोरोला 28 मई को भारतीय बाजार में नया 5G फ्लिप स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर 60 लॉन्च करेगी। कंपनी ने फोन का ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रो साइट लाइव कर दिया है। फोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वैरियंट में पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद दुनिया का पहला वीडियो जेस्चर फीचर वाला डिवाइस बनेगा। फोन 3 कलर ऑप्शन के साथ आएगा। इसमें जिब्राल्टर सी, स्प्रिंग बड और लाइटेस्ट स्काई जैसे तीन पैनटोन कलर शामिल हैं। रेजर 60 में टाइटेनियम-रिइन्फोर्स्ड हिंज मौजूद है जो 5 लाख फ्लिप्स तक टेस्टेड है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *