ट्रैक्टर पलटने से दबा युवक, मौके पर मौत:अंबिकापुर में ड्राइवर से चलाने के लिए मांगा था, चौक के पास बेकाबू होकर पलटा

सरगुजा जिले के डांगबुड़ा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से युवक दब गया। उसे जब तक बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर खुद चला रहा था। वो वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और इंजन पलट गया। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत डांगबुड़ा में ट्रैक्टर से रेत ढोने का काम किया जा रहा था। ट्रैक्टर के ड्राइवर से जामकानी निवासी शिवा सिदार (19) ने चलाने के लिए मांगा। ड्राइवर ने ट्रैक्टर को शिवा सिदार को चलाने दिया और बगल में बैठ गया। शिवा सिदार तेज रफ्तार में सोलापारा चौक के पास पहुंचा। ट्रैक्टर पलटने से दबा युवक तेज रफ्तार में शिवा ट्रैक्टर नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रैक्टर का इंजन पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से पहले ही इंजन में बैठा चालक कूदकर भाग निकला। शिवा सिदार ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर उठाकर निकाला गया शव घटना की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के इंजन को उठाकर मृत शिवा सिदार के शव को निकाला गया। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *