मुंगेली के 5 गांवों में पानी की जांच:PHE सचिव ने जल-जीवन-मिशन की समीक्षा की; टंकी में पानी नहीं चढ़ने पर अधिकारियों को फटकारा

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक़ ने मुंगेली जिले का दौरा किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार भी इस दौरान उनके साथ रहे। सचिव ने दशरंगपुर, सेमरसल, कुम्भरौली, ठरकपुर और मसना गांवों का दौरा किया। उन्होंने हर घर में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और टंकी की क्षमता की जांच की। दशरंगपुर में टंकी में पानी नहीं चढ़ने और कुम्भरौली में पानी टेस्टिंग की धीमी प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। घर जाकर पेयजल की जानकारी ली सेमरसल में सचिव ने टेकराम पटेल के घर जाकर पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। ठरकपुर में ग्रामीणों के घर जाकर जल आपूर्ति का जायजा लिया। यहां नरेंद्र कुमार को पानी बर्बाद करते देख सचिव और कलेक्टर ने उन्हें समझाया। जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश सचिव ने अधिकारियों को गांवों में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। इस दौरान मुख्य अभियंता बिलासपुर संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता बिलासपुर परीक्षित चौधरी और अधीक्षण अभियंता ए.के. माल्वे भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *