मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ससुराल में चोरी:घर का ताला तोड़कर घुसे चोर; अलमारी से जेवर और 15 हजार नगद लेकर भागे

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ससुराल में चोरी की वारदात हुई है। मनेंद्रगढ़ खड़गवां ब्लॉक के रतनपुर में मंत्री के ससुर रामकृपाल जायसवाल का घर है। 22 मई गुरुवार की रात सभी सो रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया। मामला खड़गवां थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक, रात एक बजे 2-3 अज्ञात लोग पहले घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। फिर अलमारी का ताला तोड़कर एक मंगलसूत्र, पायल और 15 हजार रुपए नगद चुराए और सारा सामान बिखरा कर भाग गए। घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। अगले दिन सुबह परिवार को इसकी जानकारी लगी तो थाने में सूचना दी। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का घर उनके ससुराल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मंत्री का ससुराल ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों के घर कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *