जगराओं में अवैध हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार:दो पिस्तौल और चार मैगजीन बरामद, पैदल आ रहा था युवक, नाकाबंदी कर पकड़ा

लुधियाना के जगराओं में पुलिस ने अवैध हथियार समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जोधा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी के पास से दो पिस्तौल और चार मैगजीन बरामद हुईं। जानकारी के अनुसार आरोपी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श गांव माजरी, मुल्लापुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई काबल सिंह नारंगवाल चौक पर नाके पर तैनात थे। दो पिस्तौल और चार मैगजीन बरामद उन्हें सूचना मिली कि एक हथियार शौकीन युवक पैदल ही दोलो खुर्द की तरफ से बगलामुखी मंदिर की ओर आ रहा है। पुलिस ने दोलो खुर्द गोशाला के पास नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी से 32 बोर की दो पिस्तौल और चार मैगजीन मिली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी को हथियार कहां से मिले। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह इन हथियारों का इस्तेमाल कहां करने वाला था। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *