धमतरी में किसान की करंट लगने से मौत:हार्वेस्टर के लिए रास्ता बनाते समय बिजली के तार की चपेट में आया

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान अपने खेत में हार्वेस्टर के लिए रास्ता बना रहा था। इस दौरान वह मेड़ पर पड़े बिजली के तार को हटाने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक बिजली की सप्लाई शुरू हो गई। तार के संपर्क में आने से किसान को तेज करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। किसान का शव पास के एक दूसरे खेत में मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चनागांव का है। बताया जा रहा है कि, किसान जयराम नेताम (65) चना गांव निवासी अपने में खेत में मिजाई काम करवाना चाहता था। खेत के अंदर धान मिजाई काम करने हार्वेस्टर जाने के लिए रास्ता बना रहा था। इस दौरान मेड़ में बिजली का तार पड़ा हुआ था। बिजली के तार को किसान ने हटाने की कोशिश की। बिजली तार में करंट सप्लाई चालू होने के कारण किसान को करंट लगा और किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथ के उंगलियों में जलने के निशान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *