रायगढ़ में MP के शख्स से 45 हजार की लूट:ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथियों ने की वारदात, घूमाने के बहाने लूट लिए रुपए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज मध्य प्रदेश राज्य के एक व्यक्ति से तीन लोगों ने 45 हजार रुपए लूट लिए। इनमें से एक ऑटो चालक और दो खलासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मप्र के सागर जिले के ग्राम मरिया निवासी 42 वर्षीय शिवराज सिंह आज सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन से रायगढ़ पहुंचा। उसके पास काफी सामान था। ऐसे में स्टेशन से बाहर निकलकर उसने दो ऑटो चांदामारी अपनी साली शंकुतला के घर जाने के लिए किराए से लिया। जिसके बाद एक ऑटो में पूरे सामान को लोड कर दिए और दूसरे ऑटो में पूरा परिवार सवार हो गया। इसके बाद जब वे चांदमारी पहुंचे, तो ऑटो चालक के साथ आए दो कुली ने सामान उतारा और एक ऑटो वहां से चला गया। आसपास घूमा देने का बहाना किया दूसरे ऑटो का ड्राइवर गोलू और उसके साथी कुली ने शिवराज से कहा कि, चलो आपको आसपास का एरिया घूमा देते हैं। जिससे आपको आने-जाने में आसानी हो। ऐसे में शिवराज उनकी बातों पर आ गया और ऑटो में सवार हो गया। डरा धमकाकर लूट लिए रुपए इसके बाद ऑटो चालक और उसके दोनों साथी शिवराज को पचधारी डैम की ओर ले गए। डराते धमकाते हुए उसके जेब में रखे 45 हजार रुपए को लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और मामले की जानकारी अपने परिजनों को देते हुए कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस कोतवाली एसआई एनु देवांगन ने बताया कि, घटना की रिपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन के पास लगे CCTV फुटेज को देखा जा रहा है और आरोपियों की तालाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *