बहादुरी-बलिदान के लिए जवानों को मिले गैलेंट्री अवॉर्ड्स:राष्ट्रपति ने 6 कीर्ति चक्र, 33 शौर्य चक्र दिए; डाइस से उतरीं, शहीदों की मांओं को गले लगाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में पहले चरण के गैलेंट्री अवॉर्ड्स दिए। ये अवॉर्ड ड्यूटी के दौरान असाधारण बहादुरी, समर्पण और बलिदान देने वालों के सम्मान में दिए गए। राष्ट्रपति ने 6 कीर्ति चक्र प्रदान किए। इनमें 4 मरणोपरांत दिए गए। इस दौरान 33 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए। इनमें 7 मरणोपरांत दिए गए। कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में हुए समारोह में पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मेजर आशीष ढोंचक (सेना मेडल) और द सिख लाइट इन्फैंट्री 19 राष्ट्रीय राइफल्स सिपाही प्रदीप सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान दो बार राष्ट्रपति मुर्मू डाइस से नीचे उतरकर आईं। जब शहीद जवानों की मां और पत्नियां अवॉर्ड लेने पहुंचीं। राष्ट्रपति ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र और शौय चक्र दिए शौर्य चक्र पाने वालों में स्क्वॉड्रन लीडर दीपक कुमार, राजपूत रेजिमेंट 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विजय वर्मा, डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार, सीआरपीएफ के जेफरी हमिंगचुल्लो, इंस्पेक्टर (जीडी), जम्मू और कश्मीर पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑफिसर अब्दुल लतीफ, पैराशूट रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल सीवीएस निखिल, आर्मी सर्विस कोर के मेजर तृप्तप्रीत सिंह का नाम शामिल है। इनके अलावा जम्मू और कश्मीर राइफल्स 5वीं बटालियन के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वॉड्रन, विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन, स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार, द आर्टिलरी रेजिमेंट के सूबेदार पी. पबिन सिंगा, मेजर साहिल रंधावा को शौर्य चक्र दिया गया। लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, AEO INS विशाखापट्टनम को शौर्य चक्र प्रदान किया है। आर्मी सर्विस कोर्प्स 34 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर तृप्तप्रीत सिंह को शौर्य चक्र प्रदान किया गया। ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री: हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण मिला; कुवैत की योग टीचर शेखा अली पद्मश्री से सम्मानित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 28 अप्रैल को 2025 के लिए पद्म अवॉर्ड्स दिए। साल की पहली पद्म सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया। जबकि बाकी हस्तियों को जल्द ही एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को हुई सेरेमनी में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *