29 दिसंबर को होगा मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह:34 जोड़े करेंगे निकाह कबूल, पोस्टर का किया विमोचन

डूंगरपुर में मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह 29 दिसम्बर को होगा। इसमें मुस्लिम समाज के 34 जोड़े निकाह कबूल करेंगे। इसे लेकर मुस्लिम समाज तैयारियों में जुट गया है। सेहरी वेलफेयर सोसायटी और पंच मोडासियान की ओर से सामूहिक विवाह को लेकर पोस्टर का भी विमोचन किया गया। सेहरी वेलफेयर सोसायटी और पंच मोडासियान की ओर से इस साल होने वाले इज्तेमाई शादी का पोस्टर विमोचन चिश्तिया पब्लिक स्कूल सीरत कमेटी में किया गया। शहर काजी मुहम्मद अतहर जमाली और अंजुमन सदर अंसार अहमद की सदारत में किया गया। जिसमें पंच मोडासियान सदर अब्दुल हाफिज चौहान, कारी अब्दुल कादिर, इमाम साबरी मस्जिद, मौलाना अकबर, अकबरी इमाम जामा मस्जिद, नायब शहर काजी कारी इरफान साहब की मौजूदगी में किया गया। जिसमें पंच मोडासियान सदर अब्दुल हाफिज, प्रिंसिपल चिश्तिया पब्लिक स्कूल मोहम्मद अनीस चौहान, जावेद आसिफ, सेहरी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक मोहम्मद यूसुफ मलिक, मोहम्मद अकील खान, नायब सदर मोहम्मद फजले रब्बी, सचिव मो. वसीम, केशियर मो. आसिफ, मीडिया प्रभारी ताहिर, सलाहकार इरफान खान, शाहिद खान, नजीफ खान, शाहिद, अंजार अहमद, मुस्तकिम की मौजूदगी में तैयारियों पर चर्चा की गई। मुस्लिम समाज की ओर से निसार ए हाली उच्च माध्यमिक स्कूल घांटी में होगा। इसमें 34 जोड़ों का निकाह होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जोड़ों का बिनौला सीरत कमेटी पुरानी सब्जी मंडी से रवाना होकर मोहल्ला घाटी पहुंचेगा। शहर काजी मौलाना अतहर जमाली निकाह की रस्म अदा कराएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *