निवाड़ी में ट्रैक्टर की गलती से पलटी कार:पृथ्वीपुर के लोगों की सूझबूझ से बची सभी की जान

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में गुरूवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह तकरीबन 10 बजे दिगोड़ा से झांसी की ओर जा रही एक कार ट्रैक्टर की गलती के कारण अचानक पलट गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और तत्परता के चलते कार सवारों की जान बच गई। गुरुवार को पृथ्वीपुर तहसील के ओरछा रोड पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। यह कार दिगोड़ा से झांसी की ओर जा रही थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार को सीधा किया। कार चालक ने बताया कि पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने क्रॉसिंग के दौरान अचानक कट दे दिया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और यह पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। बता दे कि कार में तीन लोग सवार थे और वो किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। कार में सवार थे तीन लोग थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने बताया कि मुवीन खान ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बोलेरा से दिगोड़ा से झांसी जा रहे थे। तभी ओरछा रोड पर एक ट्रैक्टर के चलते उनकी कार बेकाबू हो गई। जिससे उनके साथ कर में दो लोग और भी सवार थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *