अजमेर एटीएस ने सोमवार शाम को कार्रवाई करते हुए एक युवक 5 लाख 89 हजार नगदी के साथ पकड़ा है। युवक की बाइक को जब्त कर एटीएस ने युवक को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस युवक से नगदी को लेकर पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम सावित्री चौराहे पर एटीएस के द्वारा एक बाइक सवार युवक को रोका गया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 5 लाख 89 हजार रुपए नगदी बरामद की गई। पूछताछ करने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एटीएस के द्वारा युवक को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान परबतसर निवासी हरिराम गोदारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार नगदी को जब्त किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाने के ASI सुआलाल ने बताया कि आरोपी से पूछता जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर जांच की जारी है। इस कार्रवाई को हवाला रैकेट के बड़े नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है। युवक से नगदी के संबंध में दस्तावेज या प्रमाण पेश करने के निर्देश भी दिए हैं।


