अमृतसर| कनौजिया महासभा की ओर से भद्रकाली मेले में लंगर लगाया गया। इस मौके पर मेयर जतिंदर मोती भाटिया ने मुख्य रूप से शामिल होकर लंगर का शुभारंभ किया। कनौजिया महासभा द्वारा मेयर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलराज कनौजिया, सतपाल, पन्नालाल, हनी कुमार, बनारसी दास, मनमोहन कनौजिया, विजय कुमार, चरण कुमार, प्रिंस कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।


