अमृतसर| बाजार सिरकी बंदा स्थित शिवाला गंगा राम में श्री रामचरित मानस पाठ किया गया। सुबह 8 से साढ़े 9 बजे तक चले पाठ में कई भक्त पहुंचे। मंदिर कमेटी और इलाके की भक्तों के सहयोग से करवाए जा रहे पाठ दौरान श्री राम और भोले नाथ की आरती उतारी। इसी दौरान महिलाओं ने मिलकर भजन संकीर्तन किया। तुलसीदास मंदिर के धर्मपाल जी की ओर से भक्तों को संगीतमय धुन पर पाठ सुनाया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


