दुर्ग्याणा में गंगा दशमी समारोह के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 31 को

अमृतसर |दुर्ग्याणा तीर्थ के शताब्दी साल को मनाने के लिए मंदिर कमेटी की तरफ से सेवा दल के सदस्यों के साथ बैठक की। महासचिव अरुण खन्ना, संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना, लंगर चेयरमैन गुलशन कोहली और सेवा दल से संजय मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई सेवादल के सदस्य पहुंचे। इस मौके पर महासचिव खन्ना और संजीव खन्ना ने बताया कि 25 से 29 मई तक प्रभात फेरियां निकलेगी। दुर्ग्याणा मंदिर से निकाली जाने वाली प्रभात फेरियां शहर के अलग-अलग इलाकों में जाएं‌गी। जबकि 30 मई से 3 जून तक 24 घंटे का जाप होगा। वहीं 31 मई को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर से शाम को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा हाथी गेट, हाल गेट और अंदरूनी इलाकों में से होते शाम को वापस मंदिर में पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *