युवती की मौत को रिपोर्ट में सुसाइड बताया,निकला मर्डर:जशपुर में गर्लफ्रेंड की शादी तय होने से बॉयफ्रेंड ने मार डाला,आत्महत्या बताने शव लटकाया

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पिछले महीने हुई युवती की मौत की गुत्थी को जशपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती की मौत को मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सुसाइड बताया गया, लेकिन फॉरेंसिक जांच में युवती की मौत गला दबाने से हुई। वहीं युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। जांच में पता चला कि युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज़ प्रेमी ने पहले गला दबाकर हत्या की और फिर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वाले बगीचा के बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, प्रारंभिक मर्ग जांच में ढिलाई बरतने पर सहायक उप निरीक्षक अजीत लाल टोप्पो से स्पष्टीकरण मांगा है। 5 अप्रैल को पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट यह बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बटूंगा का है। जानकारी के अनुसार, घटना 6 अप्रैल की है। ग्राम बटूंगा के सरपंच नकुल साय ने बगीचा थाना में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती के पिता सरपंच नकुल साय ने बताया, 25 वर्षीय बेटी प्रतिमा 5 अप्रैल लगभग दोपहर 1 बजे घर से निकली और वापस नहीं आई। दूसरे दिन 6 अप्रैल को उसका शव गांव के पास जुल्फी टोंगरी जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। उसका मोबाइल भी गायब है। मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। किसी ने उसकी हत्या करके लाश को पेड़ पर लटका दिया है। शादी के लिए तैयार नहीं होने की भी बात प्रतिमा की 29 अप्रैल को शादी होनी थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। पिता ने भी कहा कि, शादी की तैयारी को लेकर ही मैं बगीचा आया था। घर में बेटे और बेटियां थे। शुरुआती जांच में डॉक्टर ने मौत को सुसाइड बताया घटना की बगीचा थाना की पुलिस का दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टर ने मौत को आत्महत्या बताया, लेकिन युवती के शरीर पर मिले चोटों के निशान और परिजनों द्वारा जताई गई हत्या की आशंका को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए। फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुआ पर्दाफाश
पुलिस ने शव की दोबारा जांच अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर रवि किरण तिर्की और डॉ. सुनील खाखा से करवाई। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि युवती की मौत गला दबाने से हुई थी और यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला
पुलिस की तकनीकी टीम ने कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से यह पुष्टि की कि प्रतिमा की अंतिम बातचीत प्रमोद राम से ही हुई थी। संदेह के आधार पर जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। शादी तय होने नाराज था प्रेमी पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि प्रतिमा की शादी तय हो जाने के बाद वह बेहद नाराज था। इसी गुस्से में उसने उसे जंगल में बुलाया और शराब के नशे में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से उसने चुनरी से शव को फांसी पर लटका दिया। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मृतिका का मोबाइल जंगल में फेंक दिया और उसका सिम कार्ड जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है और अन्य डिजिटल सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई
मेडिकल रिपोर्ट में लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर रोहित व्यास ने बगीचा के बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, प्रारंभिक मर्ग जांच में ढिलाई बरतने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सहायक उप निरीक्षक अजीत लाल टोप्पो से स्पष्टीकरण मांगा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
बगीचा थाना में आरोपी प्रमोद राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, पिछले महीने की 5 तारीख को बगीचा थाने की पुलिस को बटुंगा जंगल में युवती की लाश की सूचना मिली थी। पीएम रिपोर्ट में डाक्टर इसे सुसाइड बताया था। लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद टीम ने जांच की। इसके बाद आरोपी से पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से आरोपी ने गला दबाया जिससे वो बेहोश हो गई। उसे लगा कि युवती की मौत हो चुकी है। फिर घटना को आत्महत्या बताने के लिए उसने युवती की बॉडी को चुनरी के फंदे पर लटका दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ……………………………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें शादी से पहले सरपंच की बेटी की मौत:जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव; जशपुर में परिजन बोले- ये मर्डर है जशपुर जिले में सरपंच की 23 साल की बेटी की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। बगीचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुटूंगा में सरपंच नकुल राम की बेटी की लाश एक पेड़ पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि इसी महीने उसकी शादी भी होनी थी। पढ़ें पूरी खबर….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *