छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मेयर संजय पांडेय समेत पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहर के लोगों के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण मंदिर की सफाई की है। मेयर ने कहा कि, शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए सभी को एकजुट होना बहुत जरूरी है। दरअसल, देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शहर के कई इलाकों में नगर निगम 10 दिनों तक लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी बीच शनिवार सुबह पनारापारा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। 2 घंटे तक चले इस स्वच्छता अभियान में मंदिर के आसपास सफाई की गई। मंदिर के सामने स्थित पार्क में पसरी गंदगी को सभी ने मिलकर साफ किया। स्वच्छ जगदलपुर, सुंदर जगदलपुर, हमने यह ठाना है कि जगदलपुर स्वच्छ बनाना है। जैसे नारे भी लगाए गए। महापौर संजय पांडेय ने कहा कि, शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर यह अभियान चलाया गया है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य न केवल सफाई को बढ़ावा देना है बल्कि स्वच्छता को हर नागरिक की जिम्मेदारी बनाना है। हमें एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण बनाना है। एक दिन पहले भी की थी सफाई एक दिन पहले शुक्रवार को लालबाग हाउसिंग बोर्ड के पास ऐतिहासिक भूतहा तालाब में सफाई अभियान चलाया गया था। इसमें भी जनप्रतिनिधियों के साथ नगर निगम के कर्मचारी, ब्रांड एंबेसडर और शहरवासी उपस्थित थे। ये रहे मौजूद इस अभियान में महापौर के अलावा स्पीकर खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफिरा साहू, MIC सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, पार्षद रोशन सिसोदिया, श्वेता बघेल, आशा यादव, उर्मिला यादव, उमा मिश्रा, यशवर्धन राव, योगेश ठाकुर ,राजपाल कसेर, गिरजा गुप्ता, महेश्वरी ठाकुर, किरण दीवान, मनोज ठाकुर, अनिल लुक्कड़, विधु शेखर झा, गंगोत्री चंद्रवंशी, नरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, सोनसिंह पटेल, सुखलाल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।


