मनेंद्रगढ़ | जिले के सभी राशन कार्डधारकों को जून 2025 में तीन महीने का चावल एक साथ मिलेगा। इसमें जून, जुलाई और अगस्त का चावल शामिल है। इसके लिए भंडारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चावल के अलावा बाकी राशन सामग्री जैसे शक्कर, नमक और केरोसिन की आपूर्ति नागरिक आपूर्ति निगम के स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार हर महीने अलग-अलग की जाएगी। राशन का वितरण जिले की सभी सरकारी राशन दुकानों से होगा। सभी पात्र हितग्राही अपने राशन कार्ड के अनुसार तीन महीने का चावल एक बार में ले सकेंगे। विभाग ने सभी कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। जिनका ई-केवाईसी अब तक नहीं हुआ है, उन्हें 31 मई 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


